जुलाई 27, 2026 11:38 पूर्वाह्न

printer

सिक्किम सरकार ने राज्य में वन रक्षक पदों की भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20% आरक्षण की घोषणा की

सिक्किम सरकार ने राज्य में वन रक्षक पदों की भर्ती में अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है। कल गंगटोक में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग गोले ने कहा कि इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों में सेवा पूरी करने के बाद अग्निवीरों को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सिक्किम पुलिस की भर्ती में अग्निवीरों के लिए पहले ही 20 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया है। श्री तमांग ने कहा कि राज्य सरकार पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों के पुनर्वास तथा रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्‍हें समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।