अगस्त 8, 2026 2:22 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम को देखते हुए श्री अमरनाथ जी यात्रा रोक दी गई

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम और जम्मू-श्रीनगर राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर सड़क की खराब हालत को देखते हुए, आज जम्मू से बालटाल की ओर होने वाली श्री अमरनाथ जी यात्रा रोक दी गई है।

हालांकि, बालटाल से पवित्र गुफा की ओर यात्रा सामान्य रूप से जारी है। सुबह से 2500 से ज़्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। वहीं दर्शन कर चुके यात्रियों को जम्मू की ओर जाने की अनुमति दे दी गई।