मई 30, 2026 5:45 अपराह्न | Delhi Traffic Police

printer

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सड़क सुरक्षा जागरूकता ग्रीष्मकालीन शिविर-2026 के दूसरे चरण का समापन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सड़क सुरक्षा जागरूकता ग्रीष्मकालीन शिविर-2026 के दूसरे चरण का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह शिविर बाबा खड़क सिंह मार्ग, राष्ट्रीय बाल भवन, पंजाबी बाग और रोशनआरा बाग स्थित चार ट्रैफिक प्रशिक्षण पार्कों में आयोजित किया गया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर के दूसरे चरण में लगभग 750 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पुलिस ने कहा कि शिविर के दौरान सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी, ट्रैफिक ड्रिल तथा चित्रकला प्रतियोगिता जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।