अगस्त 3, 2026 4:57 अपराह्न

printer

राउज़ एवेन्यू अदालत ने यौन उत्पीड़न के एक मामले में सबूतों के अभाव में बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को बरी किया

दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत ने आज भारतीय कुश्ती महासंघ-डब्ल्यू.एफ.आई के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह और तत्कालीन सचिव विनोद तोमर को यौन उत्पीड़न के एक मामले में सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। यह मामला विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट समेत महिला पहलवानों द्वारा सिंह के डब्ल्यूएफआई प्रमुख रहते हुए दर्ज कराई गई एफआईआर से जुड़ा था।

यह मामला 2023 का है, जब महिला पहलवानों ने राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर श्री सिंह के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया था। फोगाट, पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया के साथ, 36 दिनों के धरने पर थीं।