पंजाब सरकार ने आगामी खरीफ खरीद सीजन के दौरान केंद्रीय पूल के लिए 180 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का निर्देश दिया है। इस पर कल चंडीगढ़ में आयोजित पंजाब के मंत्रियों के समूह की बैठक में चर्चा हुई। संबंधित राज्य अधिकारियों ने मंत्रियों को भारत सरकार की इस मांग से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि धान की खरीद दो हजार 462 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। मंत्रियों को यह भी बताया गया कि चालू वर्ष में जनवरी से जुलाई तक पंजाब से खाद्यान्न की आवाजाही 75 दशमलव छह-सात लाख मीट्रिक टन रही है। कृषि और किसान कल्याण मंत्री, खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मंत्री और जल संसाधन मंत्री की इस बैठक का आयोजन आगामी धान खरीद सीजन 2026-27 और गेहूं खरीद सीजन 2027-28 से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए किया गया था।
News On AIR | जुलाई 22, 2026 12:29 अपराह्न
पंजाब सरकार ने केंद्रीय पूल के लिए 180 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का निर्देश दिया