अगस्त 14, 2026 9:12 अपराह्न | protest by JPSC-JSSC aspirants in Ranchi

printer

रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन 21वें दिन भी जारी

रांची में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 21वें दिन भी जारी है। वरिष्‍ठ अधिकारी आज जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरना स्थल पहुंचे और प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात कर कल प्रस्तावित तिरंगा यात्रा के संबंध में जानकारी ली।

    बड़ी संख्या में छात्रों के यात्रा में शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन में पर्याप्‍त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है। छात्रों ने कहा कि तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाएगी और स्वतंत्रता दिवस पर एकजुटता तथा देशभक्ति का संदेश देगी।

    इस बीच प्रदर्शनकारी छात्रों ने छात्र आंदोलन को बदनाम करने के प्रयास और लाठीचार्ज के विरोध में शहीद अल्बर्ट एक्का चौक पर मंत्री इरफान अंसारी, सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की का पुतला दहन किया।