पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा है कि भविष्य में नागरिकता के लिए आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। उन्होंने कोलकाता के न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019-सी.ए.ए. के अंतर्गत नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किए। श्री अधिकारी ने कहा कि गुजरात और राजस्थान की तरह पश्चिम बंगाल सरकार भी सी.ए.ए. के अंतर्गत आवेदनों पर निर्णय कर सकेगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गृह मंत्रालय जल्द ही मंजूरी देगा। उन्होंने कहा कि सी.ए.ए. के अंतर्गत नदिया जिले के 10,151 लोगों और उत्तर-24 परगना जिले के 8,930 लोगों को नागरिकता मिली है।
News On AIR | अगस्त 1, 2026 8:11 अपराह्न | Chief Minister Suvendu Adhikari
भविष्य में नागरिकता के लिए आवेदन की प्रक्रिया होगी सरल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी