राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 21 मई को होने वाली नीट-यूजी 2026 की पुनः परीक्षा के लिए केन्द्रों की सूचना जारी कर दी है। एजेंसी द्वारा जारी एक सार्वजनिक सूचना के अनुसार, पुनः परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शहर की सूचना पर्ची एडमिट कार्ड नहीं है और इसे केवल उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र के शहर के बारे में सूचित करने के लिए जारी किया जा रहा है।
एजेंसी ने उम्मीदवारों से परीक्षा और एडमिट कार्ड जारी होने से संबंधित नवीनतम घोषणाओं के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर अपडेट रहने का आग्रह किया है। हमारे संवाददाता के अनुसार, पंजीकृत उम्मीदवार अब अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-यूजी परीक्षा इस वर्ष 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बीच एनटीए ने 12 मई को इसे रद्द कर दिया था। सीबीआई वर्तमान में इस मामले की जांच कर रही है और पुनः परीक्षा 21 जून को निर्धारित है।