भारत समुद्री नाविक उपलब्ध कराने वाला विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश बनकर उभरा है। वैश्विक जहाजरानी उद्योग में भारत ने तीन लाख 11 हजार 936 समुद्री पेशेवरों का योगदान दिया है। बीआईएमसीओ-आईसीएस सी-फ़ेयरर वर्कफ़ोर्स रिपोर्ट 2026 के अनुसार, अब वैश्विक समुद्री कार्यबल में भारत का 12.16 प्रतिशत हिस्सा है। इस तरह वह चीन, रूस और इंडोनेशिया से आगे निकल गया है। यह उपलब्धि भारत के समुद्री क्षेत्र के इतिहास में सबसे उल्लेखनीय परिवर्तनों में से एक है। 2015 में, विश्व के समुद्री नाविकों में भारत का केवल 5.2 प्रतिशत योगदान था और वैश्विक स्तर पर यह पाँचवें स्थान पर था। छह साल बाद, 2021 में, भारत का हिस्सा मामूली रूप से बढ़कर 6 प्रतिशत हो गया, हालांकि यह 5वें स्थान पर बना रहा।
News On AIR | जुलाई 29, 2026 7:47 पूर्वाह्न
भारत समुद्री नाविक उपलब्ध कराने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बना, तीन लाख से अधिक पेशेवरों का योगदान