राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने उम्मीदवारों के लिए नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी को चुनौती देने का विंडो खोल दिया है। मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की यह परीक्षा इसी महीने 21 तारीख को आयोजित हुई थी।
एनटीए ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उत्तर कुंजी अब www.neet.nta.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार 28 तारीख तक प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देकर प्रश्नों को चुनौती दे सकते हैं। चुनौती स्वीकार होने पर यह शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
एनटीए ने पुनर्परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए शुल्क वापसी हेतु अपने बैंक खाते के विवरण की पुष्टि और उसे अद्यतन करने के लिए भी एक पोर्टल खोला है। बैंक विवरण इसी महीने की 30 तारीख तक अद्यतन किया जा सकते हैं।