राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने पंजाब के रूपनगर जिले में आवारा कुत्तों के हमले में आठ वर्षीय बच्ची की मौत की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बच्ची को बचाया और उसे चंडीगढ़ स्थित पी.जी.आई.एम.ई.आर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए, एनएचआरसी ने पंजाब के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
News On AIR | जून 15, 2026 4:31 अपराह्न
एनएचआरसी ने पंजाब के रूपनगर में आवारा कुत्तों के हमले में 8 वर्षीय बच्ची की मौत का स्वतः संज्ञान लिया