राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर की कासना जेल में एक नाबालिग लड़के को बालिग कैदी की तरह कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से कैद रखने के मामले में मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि किशोर गृह में स्थानांतरित करने से पहले एक 16 वर्षीय लडके को दो महीने से अधिक समय तक जेल में रखा गया। आयोग ने कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाओं के महानिदेशक तथा उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।
News On AIR | जून 19, 2026 6:29 अपराह्न
कासना जेल में नाबालिग को बालिग कैदी की तरह रखने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान