राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के नूंह जिले में सीवर की सफाई के दौरान जहरीली गैस के कारण दो सफाईकर्मियों की मौत और एक अन्य के गंभीर रूप से बीमार होने के बाद नूंह नगर आयुक्त और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने मीडिया खबरों का संज्ञान लेते हुए दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। राज्य सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के ठेकेदार ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के तीन कर्मियों को सीवर सफाई के लिए लगाया था।
News On AIR | अप्रैल 24, 2026 5:53 अपराह्न | Nuh district of Haryana.
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हरियाणा के नूंह जिले में जहरीली गैस के कारण दो सफाईकर्मियों की मौत को लेकर नोटिस जारी किया