सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा। इस आयोजन में ब्रिक्स सदस्य और भागीदार देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो सरकारों, उद्योग निकायों, निर्माताओं, प्रसारकों, ओटीटी प्लेटफॉर्म, प्रौद्योगिकी कंपनियों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और रचनात्मक उद्यमों का प्रतिनिधित्व करेंगे।
News On AIR | अगस्त 2, 2026 9:28 अपराह्न
ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम