जुलाई 12, 2026 10:02 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का होगा आयोजन

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कल एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे। इसका उद्देश्य ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, डेटा सेंटर्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री प्रौद्योगिकी आधारित औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार के दृष्टिकोण को भी साझा करेंगे। वे निवेश और नई परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए उद्योग जगत के नेताओं के साथ व्यक्तिगत बैठकें भी करेंगे।