सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ओडिशा के तटीय इलाके में 160 किलो मीटर लंबे रामेश्वर-पारादीप राजमार्ग का विकास करेगा। इस पर आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी। यह राजमार्ग खुर्दा, पुरी, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों से होकर गुजरेगा और यह राज्य के तटीय क्षेत्रों में मुख्य सांस्कृतिक, धार्मिक, पर्यटन और आर्थिक स्थलों के बीच निर्बाध संपर्क सुविधा प्रदान करेगा। मंत्रालय ने कहा है कि इस परियोजना से सड़कों के बुनियादी ढांचे को सुधारकर और पर्यटन तथा आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर ओडिशा के तटीय क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा।
News On AIR | जुलाई 19, 2026 5:44 अपराह्न
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ओडिशा के तटीय इलाके में रामेश्वर-पारादीप राजमार्ग का करेगा विकास