जून 3, 2026 9:18 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कल केरलम और माहे में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने कल केरलम और माहे में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्‍काल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में भी अगले दो दिन तेज बारिश हो सकती है।

पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद क्षेत्र में कल ओलावृष्टि के साथ तूफान की आशंका है। उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड और महाराष्ट्र में दो दिन तक गरज के साथ वर्षा की संभावना है। वहीं पश्चिम राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है, जबकि ओडिशा में कल मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है।

पूर्वी भारत में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला