मौसम विभाग ने कल असम और मेघालय में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कल पूर्वोत्तर क्षेत्र, बिहार, केरल, माहे, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्रों में भी तेज बारिश की आशंका है। इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून आज उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा तथा झारखंड में और आगे बढ़ गया है।
कल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, कोंकण और गोवा में बिजली चमकने और तेज हवा चलने की संभावना है। अगले दो दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईक्काल और छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह के मौसम की संभावना है। कल राजस्थान, झारखंड और मध्य प्रदेश में आंधी की संभावना है।
News On AIR | जून 12, 2026 9:02 अपराह्न
मौसम विभाग ने असम और मेघालय में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया