मौसम विभाग ने केरलम में तेज बारिश के मद्देनजर राज्य के सभी 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 6 जुलाई के लिए कन्नूर और कासरगोड जिले और 7 जुलाई के लिए कन्नूर, कासरगोड तथा कोझिकोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तेज बारिश 8 तारीख तक जारी रहने की संभावना है। खराब मौसम और समुद्र में तेज लहरों के कारण, मछुआरों को केरलम-लक्षद्वीप और कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
News On AIR | जुलाई 4, 2026 10:23 अपराह्न
मौसम विभाग ने केरलम में येलो अलर्ट जारी किया