मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कल तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भी कल तक भारी वर्षा हो सकती है। वहीं, बिहार, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरलम, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों में आज बारिश की संभावना है।
विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले दो दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में आज गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने की संभावना है।