मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में कल तक मूसलाधार बारिश और संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और जलभराव की आशंका व्यक्त की है। केंद्र शासित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज और कल बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, कुछ स्थानों पर बहुत तेज बारिश हो सकती है। जम्मू संभाग में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है। संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक बाढ़, भूस्खलन के साथ-साथ नदियों, नालों और धाराओं में जलस्तर बढ़ने की भी चेतावनी दी है।
News On AIR | जुलाई 22, 2026 10:58 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में कल तक मूसलाधार बारिश की आशंका व्यक्त की