अक्टूबर 3, 2026 8:43 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने कल केरल, माहे, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी और कराईक्कल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों में मराठवाड़ा और विदर्भ के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल, कराईकल, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कल तक बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, कोंकण और गोवा में अगले दो दिनों तक गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।