जून 1, 2026 2:02 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने गुजरात, केरल सहित 11 राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया

मौसम विभाग ने आज गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने कल तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान में गरज और बिजली गिरने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

विभाग ने दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज और बिजली गिरने का पूर्वानुमान लगाया है। दिल्‍ली में आज अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।