सितम्बर 28, 2026 8:55 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए भारी वर्षा की संभावना जताई

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा की संभावना जताई है।
 
विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली चमकने के साथ आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं।
 
आज हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंध्र प्रदेश, बिहार, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा और तेलंगाना में भी आंधी और बिजली के साथ वर्षा होने की संभावना है।