जुलाई 14, 2026 7:58 अपराह्न | heatwaves in several states.

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और लू का पूर्वानुमान जताया

मौसम विभाग ने ओडिशा में कल तक मूसलाधार वर्षा और कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है। विभाग ने बताया कि बिहार में भी कल तक मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। अगले दो दिन में पूर्वोत्तर भारत, छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी ऐसी ही स्थिति रहने की उम्मीद है।

    कल तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरलम्, माहे और तेलंगाना में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ तूफान की आशंका है। अगले दो दिन में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तराखंड में भी ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।

    इस बीच, कल तक तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, पंजाब, रायलसीमा और उत्तर प्रदेश में भी गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना व्‍यक्‍त की है।