जुलाई 15, 2026 6:29 पूर्वाह्न

printer

फीफा विश्व कप: स्पेन ने फ़्रांस को 2-0 से हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई

फीफा फुटबॉल विश्व कप में स्पेन ने कल रात अमरीका के टेक्सास स्थित डलास स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफ़ाइनल में फ़्रांस को 2-0 से हराकर फ़ाइनल में जगह बना ली है। स्पेन के लिए मिकेल ओयारज़ाबल ने 22वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल किया। इसके बाद 58वें मिनट में पेड्रो पोरो ने दूसरा गोल दागा। अब फ़ाइनल में स्पेन का मुकाबला आज रात अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफ़ाइनल के विजेता से होगा।