उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण, मौसम विभाग ने आज से दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश का संभावना व्यक्त की है। कोलकाता स्थित मौसम विभाग ने पूर्वी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना के तटीय जिलों में आज तेज बारिश की संभावना है। समुद्र में खराब मौसम के कारण मछुआरों को अगले पांच दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
News On AIR | जुलाई 3, 2026 12:10 अपराह्न
मौसम विभाग ने दक्षिण बंगाल के जिलों में भारी बारिश का संभावना व्यक्त की