मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के प्रभाव से आज उड़ीसा में तेज बरिश का पूर्वानुमान लगाया है। कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं।
तीव्र मानसून प्रणाली जनजीवन को प्रभावित कर रही है इसलिए प्रशासन ने सतर्कता बरती है, क्योंकि मूसलाधर वर्षा के कारण उत्तरी और तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसके चलते अधिकारियों द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है।