मई 22, 2026 9:52 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र सरकार ने पर्यटन विभाग की सभी प्रस्तावित विदेश यात्राएं तत्काल प्रभाव से रद्द कीं

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य पर्यटन विभाग और उससे संबद्ध प्रतिनिधिमंडलों की सभी प्रस्तावित विदेश यात्राएं तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। यह निर्णय ईंधन की बचत, विदेशी मुद्रा भंडार के संरक्षण और सरकारी खर्च में कटौती के उद्देश्य से लिया गया है।

राज्य पर्यटन मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रव्यापी अपील और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। विदेश यात्राओं को रद्द करने के संबंध में पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को एक आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

पर्यटन विभाग ने नागरिकों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा के बजाय घरेलू पर्यटन को प्राथमिकता देने की अपील की है।