जुलाई 18, 2026 8:31 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में एआई और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए राज्यव्यापी एग्री हैकाथॉन को मंजूरी दी

महाराष्ट्र सरकार ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक प्रौद्योगिकी, एआई और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए संपूर्ण राज्य में एग्री हैकाथॉन के रूप में राज्यव्यापी योजना को मंजूरी दी है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के नौ कृषि-जलवायु क्षेत्रों की चुनौतियों का समाधान खोजना है।

राज्‍य के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतियोगिता का शीर्ष पुरस्कार दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नाम पर रखने की घाोषणा की है। विजेता को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा, जबकि उपविजेता को प्रतिवर्ष 15 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला