दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने आज राजधानी में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-(एआई) फॉर गुड गवर्नेंस संगोष्ठी में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री संधू ने कहा कि एआई शासन व्यवस्था को केवल प्लेटफॉर्म-आधारित से बदलकर इंटेलिजेंस-आधारित बनाने के अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि एआई प्रणालियों से सार्थक परिणाम प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि भारत की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक-आर्थिक विविधता को प्रतिबिंबित करें।
उपराज्यपाल ने देश की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप और पारदर्शिता, डेटा गोपनीयता तथा जन-विश्वास पर आधारित ‘संप्रभु एआई क्षमताएं’ विकसित करने को राष्ट्रीय प्राथमिकता बताई।