खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने आज नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष मनोज गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने लोगों से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र का कारोबार एक लाख 87 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इस क्षेत्र से दो करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है।