केरलम सरकार ने वायनाड भूस्खलन के मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने कहा कि वायनाड घटना की विस्तृत जांच के बाद ही फिर से काम शुरू होगा। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की दो टीम अभी भी दुर्घटनास्थल पर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने तिरुवनंतपुरम में बताया कि पांच लोग अभी भी लापता हैं और तलाश अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना से पहले घटनास्थल से मिट्टी हटाने में गंभीर लापरवाही हुई थी।
News On AIR | जुलाई 8, 2026 11:55 पूर्वाह्न
केरलम सरकार ने वायनाड भूस्खलन के मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की