जुलाई 14, 2026 1:24 अपराह्न

printer

जम्मू नगर-निगम ने हरित जम्मू, स्वच्छ जम्मू पहल के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान शुरू किया

जम्मू नगर-निगम – जेएमसी ने शहरी वन विभाग के सहयोग से हरित जम्मू, स्वच्छ जम्मू पहल के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान शुरू किया है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत सुनजवान-चौड़ी सड़क के किनारे दो हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य वायु गुणवत्ता में सुधार, शहरी जैव विविधता को बढ़ावा देना और हरित क्षेत्रों का विकास करना है। जेएमसी आयुक्त डॉ. देवांश यादव ने बताया कि इस मानसून में लगभग पचास हजार पेड़ लगाए जाएंगे और उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नए लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल में सक्रिय रूप से भाग लें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला