जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज आपात स्थिति में लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली डायल 112 शुरू की है। पुलिस ने बताया कि यह सेवा जम्मू संभाग के सभी पुलिस थानों के माध्यम से उपलब्ध होगी। लोगों से अपील की गई है कि आग लगने, चिकित्सा सहायता, महिला सुरक्षा और आपदा से जुड़ी जानकारी सहित किसी भी आपात स्थिति में इस सुविधा का पूरा लाभ उठाएं।
News On AIR | अगस्त 13, 2026 6:13 अपराह्न
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए डायल 112 सेवा शुरू की