जुलाई 22, 2026 10:25 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 26 जुलाई तक बढ़ाई

जम्मू-कश्मीर सरकार ने कश्मीर संभाग और जम्मू के ठंडे इलाकों के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 26 जुलाई तक बढ़ा दी है।
 
शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने बताया कि अब स्कूल 27 जुलाई को खुलेंगे। मौसम विभाग ने 23 जुलाई तक तेज वर्षा और अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। लोगों से सावधानी बरतने और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।