जुलाई 8, 2026 11:44 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए नया परामर्श जारी किया

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने श्री अमरनाथ जी यात्रा-2026 के लिए आज एक नया परामर्श जारी किया है। इसके अंतर्गत तीर्थयात्रियों से पंजीकरण प्रक्रिया और सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार निर्धारित दैनिक तीर्थयात्री सीमा लागू रहेगी। श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे अग्रिम पंजीकरण कराएं और यात्रा केवल अपने परमिट में तय तिथि पर ही करें।

जिन तीर्थयात्रियों का पंजीकरण नहीं हुआ है उनसे आग्रह किया गया है कि वे अपनी यात्रा तिथि की प्रतीक्षा करें। परामर्श में कहा गया है कि पंजीकृत यात्रियों को उनकी निर्धारित तिथि से पहले यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।