अक्टूबर 1, 2026 7:23 अपराह्न

printer

भारतीय नौसेना का लड़ाकू जहाज तरकश मोम्बासा पहुंचा, यात्रा भारत-केन्या के दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंधों को प्रदर्शित करती है

भारतीय नौसेना का लड़ाकू जहाज तरकश 29 सितंबर को केन्या के मोम्बासा बंदरगाह पहुंचा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा भारत और केन्या के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी संबंधों को प्रदर्शित करती है। 
मंत्रालय ने कहा कि यात्रा के दौरान, भारतीय और केन्याई नौसेनाओं के कर्मी विभिन्न पेशेवर और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। इनमें आपसी बातचीत, ज्ञानवर्धन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि इन गतिविधियों से अनुभव साझा करने और अंतर-संचालन बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।
 
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र में मित्र देशों के साथ समुद्री साझेदारी के लिए भारत की प्रतिबद्धता दर्शाती है।