मई 27, 2026 10:52 पूर्वाह्न

printer

भारतीय वायु सेना ने तकनीकी शाखा में अधिकारी कैडर की भर्ती के लिए गेट के अंकों के आधार पर चयन करने की योजना बनाई

भारतीय वायु सेना ने अधिकारी कैडर के तकनीकी शाखा में भर्ती के लिए अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (गेट) के अंकों के आधार पर चयन करने की योजना बनाई है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि गेट के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को वायु सेना चयन बोर्ड में परीक्षा के लिए सीधे चयनित किया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत योग्य उम्मीदवारों को वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा एफकैट सहित प्रारंभिक लिखित परीक्षा में शामिल होने की आवश्यकता नहीं होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला