मई 20, 2026 6:34 अपराह्न

printer

हिमाचल प्रदेश: औ‍षधि विक्रेताओं के हड़ताल का असर, सोलन जिले में बंद रहीं दवा की दुकानें

ई फार्मेसी के विरोध में आज औ‍षधि विक्रेताओं द्वारा बुलाई गई राष्‍ट्र व्‍यापी हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में भी महसूस किया गया। सोलन जिले में सभी 1 हजार 500 औषधि दुकानें आज पूरी तरह बंद रही।

औषधि व्‍यापारियों ने सरकार से औषधियों की ऑनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस विरोध के दौरान केमिस्ट्स संगठन ने भी उपायुक्‍त के जरिए सरकार को एक ज्ञापन सौंपा है।

इस बीच नागरिक आपूर्ति स्‍टॉक की औषधियां अस्‍पतालों में आपातकालिन स्थिति में रोगियों को उपलब्‍ध कराई जा रही है।