गुजरात आतंकवाद-विरोधी दस्ते और तटरक्षक बल ने आज एक संयुक्त कार्रवाई में गुजरात के कच्छ जिले के समुद्र तट से 1100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के अवैध मादक पदार्थों के 115 पैकेट जब्त किए हैं। ये मादक पदार्थ कच्छ के मुंद्रा बंदरगाह की ओर जा रहे एक जहाज से बरामद किए गए हैं। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
News On AIR | मई 27, 2026 8:56 अपराह्न
गुजरात आतंकवाद-विरोधी दस्ते और तटरक्षक बल ने कच्छ तट से 1100 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त किए