सरकार 14 अगस्त से केंद्र शासित प्रदेशों चंडीगढ़ तथा दादरा और नगर हवेली में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत केंद्रीय बैंक डिजिटल करेंसी- सीबीडीसी आधारित प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण – डीबीटी व्यवस्था शुरू करेगी। उपभोक्ता कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी, कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा उपभोक्ता कार्य राज्य मंत्री निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कंपनी कार्य मंत्रालय ने कहा कि सीबीडीसी-सक्षम डीबीटी मॉडल का उद्देश्य सार्वजनिक निधियों का पारदर्शी और संपूर्ण वितरण सुनिश्चित करना है। मंत्रालय ने कहा कि इससे लाभार्थियों को त्वरित और सुरक्षित हस्तांतरण सुगम होगा और वॉलेट-आधारित सरल लेनदेन से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिलेगा।