भारत सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) का तीन वर्ष के लिए पुनर्गठन किया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अनुसार, नए बोर्ड में 18 सदस्य हैं। इनमें विनोद अनुपम, मनोज जोशी, हंसराज हंस, प्रीति जिंटा, पंकज त्रिपाठी, रिकी केज, सुनील शेट्टी, रूपाली गांगुली और प्रियदर्शन शामिल हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने कल बोर्ड के पुनर्गठन की अधिसूचना जारी की।
News On AIR | सितम्बर 17, 2026 10:18 पूर्वाह्न
भारत सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का तीन वर्ष के लिए पुनर्गठन किया