सितम्बर 16, 2026 9:13 अपराह्न

printer

भारत सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का तत्काल प्रभाव से 3 साल की अवधि के लिए पुनर्गठन किया

भारत सरकार ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) का तत्काल प्रभाव से तीन साल की अवधि के लिए पुनर्गठन किया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि पुनर्गठित सीबीएफसी में विनोद अनुपम, मनोज जोशी, हंसराज हंस, प्रीति जिंटा, पंकज त्रिपाठी, रिकी केज, सुनील शेट्टी, रूपाली गांगुली और प्रियदर्शन सहित 18 सदस्य शामिल हैं।
सरकार ने सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 और सिनेमैटोग्राफ (प्रमाणन) नियम, 2024 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह पुनर्गठन किया है। बोर्ड के पुनर्गठन संबंधी अधिसूचना सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा आज जारी की गई है।