मई 26, 2026 6:05 पूर्वाह्न

printer

सरकार योग और प्राकृतिक चिकित्सा से बीमारियों की रोकथाम से जुड़ी सेवाओं को मजबूत कर रही है: आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव

आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा है कि सरकार योग और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से देश में बीमारियों की रोकथाम से जुड़ी सेवाओं को मजबूत कर रही है।
 
नई दिल्ली में आयुष मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री जाधव ने कहा कि योग और प्राकृतिक चिकित्सा भारत की प्राचीन देन हैं और अब यह वैश्विक स्वास्थ्य अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहे हैं। श्री जाधव ने बताया कि देशभर में प्राकृतिक चिकित्सा और योग विज्ञान के 70 से अधिक कॉलेज तथा 5000 से ज्यादा योग प्रशिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं।