सरकार ने यूपीआई पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट -एमडीआर लागू करने के निर्णय के पीछे किसी भी बाहरी दबाव के आरोपों का खंडन किया है। वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने कहा कि यह आरोप झूठा और भ्रामक है। उसने कहा कि चुनिंदा उच्च-मूल्य वाले लेनदेन पर एमडीआर लागू करने से ज्यादा से ज्यादा घरेलू कंपनियों के बीच यूपीआई उपयोग को बढावा देने में मदद मिलेगी। विभाग ने कहा कि एमडीआर इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली में भारत की संप्रभुता की रक्षा की दिशा में एक कदम है। सरकार ने लोगों के लिए मजबूत घरेलू विकल्प के रूप में रु-पे क्रेडिट और डेबिट कार्ड को बढ़ावा दिया है। उसने कहा कि चुनिंदा उच्च-मूल्य वाले लेनदेन पर एमडीआर लागू करने से छोटी कंपनियों को यूपीआई प्रणाली में अधिक हिस्सेदारी के लिए आत्मनिर्भर राजस्व मॉडल प्राप्त होगा।
News On AIR | सितम्बर 17, 2026 10:24 अपराह्न
सरकार ने यूपीआई पर एमडीआर लागू करने के फैसले में बाहरी दबाव के आरोपों का खंडन किया