जून 12, 2026 4:31 अपराह्न

printer

वैश्‍विक पवन दिवस सम्‍मेलन सोमवार को गोवा में किया जाएगा आयोजित

वैश्‍विक पवन दिवस सम्‍मेलन सोमवार को गोवा में आयोजित किया जाएगा। सम्‍मेलन का विषय है- पवन ऊर्जा – आकांक्षा से वृद्धि तक। यह आयोजन सतत विस्‍तार और स्‍वच्‍छ ऊर्जा महत्‍वकांक्षाओं की रूपरेखा को आकार देने में मील के पत्‍थर के रूप में काम करेगा। इस सम्‍मेलन में सरकार, नियामकों, विकास कार्यों से जुडे लोगों, विनिर्माताओं और विशेषज्ञों के साथ चर्चा के कई सत्र होंगे। इस दौरान पवन ऊर्जा से जुडे उपकरणों की तैनाती बढ़ाने, संचालन में सुधार और घरेलू क्षमताओं को मजबूत करने के लिए व्‍यवहारिक उपायों की पहचान की जाएगा। सम्‍मेलन में संसाधनों की प्रचुरता, घरेलू विनिर्माण स्‍पर्धा क्षमता, निर्यात के अवसरों सहित भारत की पवन ऊर्जा यात्रा के अगले चरण की प्राथमिकताओं पर भी बल दिया जाएगा। 
 
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्‍हाद जोशी ने कहा कि सम्‍मेलन में पवन ऊर्जा क्षेत्र के अगले चरण में ऊर्जा की मांग में वृद्धि पर चर्चा होगी। उन्‍होंने कहा कि वैश्‍विक पवन दिवस पर आकांक्षा से वृद्धि की बात इसलिए की जा रही है क्‍योंकि भारत वैश्‍विक निर्यात अवसरों का लाभ उठाने के लिए मजबूत स्थिति में पहुंच गया है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला