त्रि-सेवा भविष्य युद्ध पाठ्यक्रम का चौथा संस्करण आज नई दिल्ली में प्रारंभ हो रहा है। चार सप्ताह का यह पाठ्यक्रम एकीकृत रक्षा स्टाफ मुख्यालय के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है और संयुक्त युद्ध अध्ययन केंद्र द्वारा समन्वित है। इस पाठ्यक्रम में तीनों सेनाओं के अधिकारियों के साथ-साथ सरकारी संगठनों, शिक्षाविदों, उद्योग और रणनीतिक विचारकों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। पाठ्यक्रम में भू-राजनीतिक घटनाक्रम, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम प्रौद्योगिकी, साइबर और संज्ञानात्मक युद्ध, सूचना युद्ध और प्रौद्योगिकी-आधारित युद्ध जैसे विषय शामिल हैं। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य उभरती परिचालन चुनौतियों की संयुक्त समझ को बढ़ावा देना और भविष्य के युद्धक्षेत्र को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर जानकारीपूर्ण चर्चाओं को प्रोत्साहित करना है।
News On AIR | अगस्त 3, 2026 8:43 पूर्वाह्न
त्रि-सेवा भविष्य युद्ध पाठ्यक्रम का चौथा संस्करण आज नई दिल्ली में होगा शुरू