जुलाई 1, 2026 6:54 अपराह्न

printer

श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप पहुंचा

श्री अमरनाथ जी यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप पहुंच चुका है और कल से वार्षिक तीर्थयात्रा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। हमारे संवाददाता ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और आवास सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कल सुबह चार बजे पहले जत्‍थे को रवाना करेंगे। 57 दिनों की यह यात्रा 3 जुलाई से नुनवान-पहलगाम और बाल्टल मार्गों से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी।