जुलाई 6, 2026 9:09 अपराह्न

printer

ईडी ने उत्तरी कोलफील्ड्स लिमिटेड के तत्कालीन अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के खिलाफ शिकायत दाखिल की

प्रवर्तन निदेशालय के भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के अन्‍तर्गत उत्तरी कोलफील्ड्स लिमिटेड के तत्कालीन अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक भोला सिंह के खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल की है। निदेशालय ने यह जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर शुरू की थी। जांच में सामने आया है कि उन्होंने अपराध से अर्जित अवैध धन को छिपाकर और तीसरे पक्ष के खातों के जरिए अचल संपत्तियों में निवेश किया था।

निदेशालय के अनुसार, 50 लाख रुपये की राशि एक तीसरे पक्ष से प्राप्त हुई थी, जिसका उपयोग अन्य धन के साथ मिलाकर झारखंड के रांची में एक आवासीय फ्लैट खरीदने में किया गया।